
नागौर। भारतीय जनता पार्टी संखवास मंडल की कार्यसमिति की बैठक गोंवा मे आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा नेता धन्नंजय सिंह खींवसर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर पार्टी को संगठित एवं सर्वव्यापी बनाते हुए निरंतर पार्टी का कार्य करते रहना चाहिए।


धन्नंजय सिंह खींवसर ने कहा की इसी का परिणाम रहेगा कि हम आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनायेंगे।
इस मौके पर खींवसर विधान सभा संयोजक रोशन उपाध्याय ने पार्टी की पंच निष्ठाओ का पाठन करते हुए कार्यसमिति बैठक मे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे मे बताया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह संखवास, मंडल अध्यक्ष गजे सिंह गौड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गंगा सिंह बडगूजर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश हिलोङी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू दौतङ, रणवीर सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, केसाराम चौधरी, अर्जुन राम बावरी, संग्राम सिंह चारण सहित अनेक कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहे।

