December 4, 2023 7:41 pm

पुलिस महानिरीक्षक ने किया मेड़ता कार्यालय का निरीक्षण

नागौर। पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज रूपिन्द्र सिंह ने मेड़ता कार्यालय का किया निरीक्षण। जवानों द्वारा दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर। मेड़ता के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्टी ली जाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रकरणों के शीध्र निस्तारण के दिए निर्देश।


पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज रूपिन्द्रसिंह नागौर के भ्रमण पर रहे। पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी की अगवानी में वृत कार्यालय मेड़ता में जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वृत कार्यालय मेड़ता का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर व नरेन्द्र सिंह मीणा वृताधिकारी मेड़ता, थानाधिकारी मेड़तासिटी, मेड़तारोड़ व गोटन उपस्थित रहे।

वृत मेड़तासिटी के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्टी ली तथा अपराध समीक्षा की गई। अपराध गोष्टी के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों निर्देश दिए गए- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार थानाधिकारियों को पैडेन्सी कम करने के लिए निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र में होने वाली लूट, नकबजनी व गम्भीर प्रवृति के अपराधों की रोकथाम के लिए अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से नाकाबन्दी, निगरानी की जावे। महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं वृद्व जनों के विरूद्व होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। कम्यूनिटी पुलिसिंग के मध्यनजर सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षकों आदि का पुलिस के कार्यों के लिए समूचित उपयोग में लिए जावे। निरीक्षण के दौरान वृत मेड़ता के कार्मिकों की सम्पर्क सभी भी ली गई। कार्मिकों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

 


इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Share This Post