December 4, 2023 7:41 pm

बंठिडा मिलिटरी स्टेशन में फायरिंग में चार जवानों की मौत

नागौर। पंजाब के बंठिडा में स्थित मिलिटरी स्टेशन में बुघवार को फायरिंग हुई। फायरिंग में जवानों ने बड़ी कार्रवाई की। आर्मी की वर्दी पहनकर स्टेशन में घुसे चार लोगों को मार गिराया। अभियान जारी है। पंजाब के बंठिडा मिलिटरी स्टेशन के अंदर बुधवार सुबह फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पूरे क्षेत्र को घेर लिया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। अचानक सुबह फायरिंग हो गई।


आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आर्मी अधिकारियों ने कैंट के अन्दर घरों में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की हिदायत दी। चार सिविलियन लोग आर्मी की वर्दी पहन कर एक यूनिट से हथियार चोरी करने के उदे्शय से कैंट में दाखिल हुए थे। गोलीबारी में चार लोग घटनास्थल पर ही ढेर कर दिए। सूचना मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पंहुचे। तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार जवानों में आपसी फायरिंग की आशंका, जांच जारी है।


इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Share This Post