December 4, 2023 7:35 pm

मोदी ने जवानों के साथ दीवाली उत्सव मनाया

मोदी ने जवानों के साथ दीवाली उत्सव मनाया


newsinside7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों के साथ दीवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली  मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं। देश जवानों का कृतज्ञ और ऋृणी है। मोदी ने  कहा है कि मैंने हर दीवाली जवानों के साथ मनाई। जवान जहां तैनात हैं वो स्थान मंदिर से कम नहीं है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार यह अद्भुत संयोग है। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। त्योहार के दिन हर किसी को अपने परिवार की याद आती है, लेकिन आपके चेहरे पर देश के इस कोने में भी उदासी नजर नहीं आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीवाली की शुभकामना संदेश दिया है। 

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने गढ़वाल हिमालय में हर्षिल सेक्टर में आगे के क्षेत्रों का दौरा किया।  उन्हें जमीन पर कमांडरों द्वारा क्षमता और बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में जानकारी दी गई।

 

News Inside 7
Author: News Inside 7


इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This Post