
कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी इसमें 19 प्रत्याशियों को टिकट दिया


कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें 19 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया। इनमें 13 विधायक हैं। इस सूची सहित कांग्रेस ने कुल 95 नाम घोषित कर दिए हैं।
इनमें बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए नगर विधायक वाजिब अली और करोली विधायक लाखन मीणा हैं। भाजपा की बागी विधायक शोभारानी कुशवाहा को भी उनकी धौलपुर सीट से ही फिर टिकट दिया गया है। शोभारानी धौलपुर से ही विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को भी गंगापुर से टिकट दिया गया है।

Author: News Inside 7

