December 4, 2023 6:44 pm

हिमांशु का जन्म दिन झुगी झोपड़ी में जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया

हिमांशु का जन्म दिन झुगी झोपड़ी में जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया


newsinside7

नागौर। शहर के जयप्रकाश के बच्चे हिमांशु का जन्म दिन कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। जरूरतमंद बच्चों को खाना खिलाकर अपना जन्मदिन का जश्न मनाया। जन्म दिन तो हर बच्चे मनाते है लेकिन कोई होटल में कोई दोस्तों के साथ लेकिन हिमांशु ने जरूरतमंद लोगों के साथ जन्मदिन एक यादगार के रूप में हो गया। इस बच्चे के व माता पिता के विचार बड़े थे तो इस लिए इस बच्चे ने जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। यह एक अच्छी पहल है। जयप्रकाश की इच्छा थी कि मेरे बच्चे का जन्मदिन D7door फाऊंडेशन के सदस्य के साथ मनाने की इच्छा सुखदेव मनिहार से की तो डी-7 डोर संस्था की पूरी टीम ने इसमें सहयोग किया।

 

D7door फाऊंडेशन  के तत्वदान में जयप्रकाश के बच्चे हिमांशु के जन्मदिन के अवसर पर मानासर रोड नागौर में कच्ची झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। जयप्रकाश के बच्चे के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया गया। जिसमें संस्था के सदस्य सत्यनारायण वैष्णव सुखदेव मनिहार अजय दर्जी वह जेपी के परिवार के सदस्यों सभी का सहयोग रहा और सभी जुगी जोपड़ी वालो के बीच मानसर रोड रावण के चबुतरा के पास में सभी लोगो के साथ में केक काटा गया।

News Inside 7
Author: News Inside 7


इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This Post