
निर्माणाधीन रेलपुल के गिरने से 17 मजदूरों की मौत


newsinside7
मिजोरम में बुधवार को हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन रेलपुल के गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के करीब हुई। घटना के समय सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे। अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के समय 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे।

Author: News Inside 7

