
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आरोप राहुल लोकसभा में फ्लाइंग किस देकर गए


newsinside7
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच आज राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला। राहुल गांधी अपना संबोधन पूरा करने के बाद सदन से रवाना हो गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने वक्तव्य में राहुल पर जमकर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अभद्रता के इशारे किए। ईरानी ने कहा कि राहुल सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस का इशारा कर के गए।
इस तरह का महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण आचरण देश के सदन में नहीं देखा गया। इस घटना को लेकर भाजपा सांसद शोभा ने स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शिकायत भी की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर महिलाओं के अपमान के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन्हें आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया, वह फ्लाइंग किस देकर गए।

Author: News Inside 7

