
पुलिस उप अधीक्षकों के तबादले धर्मचन्द विश्नोई डीडवाना, प्रमोद शर्मा को मेड़ता सिटी व रामेश्वर लाल को डेगाना में नियुक्ति


newsinsisde7
नागौर। पुलिस महकमे में तबादले किए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय की तरफ से महानिदेशक ने आदेश जारी करते हुए महानिदेश ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए है।
जिनमें नागौर जिले में धर्मचन्द विश्नोई को उप पुलिस अधीक्षक खैरवाडा उदयपुर से वृत्ताधिकारी डीडवाना नागौर, प्रमोद शर्मा को सहायक कमाण्डेन्ट हाडी रानी महिला बटा.अजमेर से वृताधिकारी मेड़ता सिटी नागौर, रामेश्वर लाल को वृताधिकारी श्री डूंगरगढ से वृताधिकारी डेगाना नागौर पद स्थापित किए गए है।

Author: News Inside 7

