
राज.में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है-सीआर चौधरी


newsinside7
नागौर। पूर्व केन्दीय मंत्री व पूर्व नागौर सांसद सी.आर चौघरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला नागौर कार्यालय मे राजस्थान मे वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल व विफल रहने के कारण राजस्थान का किसान, युवा ,महिला, पिछडा वर्ग पूर्ण रूप से परेशान है। इसके संर्दभ मे प्रेस वार्ता कि गई जिसमे चौधरी ने बताया कि राजस्थान मे सरकार नाम की कोई चीज नही है। राजस्थान भष्ट्राचार मे एक नंबर, राजस्थान पेपर लीक मे नं. एक, राजस्थान बलात्कार मे नं.एक, राजस्थान दलित अत्याचार मे न .एक, किसानों को किया ऋण माफी का झूठा वादा, 5 साल में 10 लाख से ज्यादा अपराध, सांप्रदायिक दंगे 10 गुना बढे, युवा बेरोजगार भ्रष्टाचार खुलेआम, नही सहेगा राजस्थान-राजस्थान भ्रष्टाचार में नं.एक, सरकार के योजना भवन में करोडो रूपये और सोना घोटाला, 20 हजार करोड़ का जल जीवन घोटाला, राजस्थान साइबर क्राईम मे न. एक, 7,500 से ज्यादा निर्दोष नागरिको की हत्या, 5 साल मे महिलाओ पर 1,90,000 से ज्यादा अपराध, सांप्रदायिक दंगे रोकने मे विफल।
राजस्थान के युवा मोर्चा सहित हजारो युवा अजमेर मे 18 जूलाई 2023 को लोकसेवा आयोग कार्यलय का घेराव करेंगे व नागौर से भी हजारो कार्यक्रता अजमेर जायेगे। लाडनू के तीन बार विधायक रहे स्वर्गीय मनोहर सिंह को जिला कार्यलय मे भाजपा कार्यक्रताओ ने र्स्वगवासी आत्मा कि शान्ति हेतु दो मिनट का मोन रखा व
श्रध्दांजली दी।
प्रेस वार्ता मे जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, जिला उपाध्याय महेन्द्र पाहाडिया, विधी प्रकोष्ठ के जिला सयोजक गोविन्द प्रकाश सोनी, अजीत सिंह भाटी, जीवणमल भाटी, ओ.बी.सी मोर्चा के अध्यक्ष मगनीराम कुन्जी सांखला, कार्यालय प्रभारी रामनिवास सांखला,बजरंग शर्मा,लोकसभा विस्तार दिलीप सिंह राजपूरोहित, जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पा बागडिया, मंण्डल अध्यक्ष जांगिड, कार्यक्रम संहसंयोजक मनीष काला, सोशल मीडिया संयोजक सुनिल विष्नोई, मंण्डल महामंत्री प्रमिल नाहटा, युवा मोर्चा के मंण्डल अध्यक्ष प्रतिक पारीक, सोशल मीडिया संयोजक महिपाल ईनाणीया आदि अनेको कार्यक्रता उपस्थित रहे।

Author: News Inside 7

