December 4, 2023 7:03 pm

नागौर में पर्यावरण जन चेतना यात्रा का शुभारंभ पांचलासिद्धा से

newsinside7


नागौर में पर्यावरण जन चेतना यात्रा का शुभारंभ पांचलासिद्धा से
खरनाल, अमरपुरा, पीपासर, रेण में भी होगा आगमन, तैयारियों हेतु जिला समिति की बैठक 16 जुलाई को

नागौर। सम्पूर्ण विश्व में आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नई जागरूकता का संचार हुआ है। इस प्रकार की जागरूकता की आज अत्यधिक आवश्कता है। प्रकृति के प्रति आदर का भाव एवम् पेड़ पौधों के प्रति अपनत्व के भाव का जागरण करने के उद्देश्य से अमृता देवी पर्यावरण नागरिक ( अपना) संस्थान, जोधपुर के मार्गदर्शन में आगामी 13 अगस्त से 27 अगस्त तक पर्यावरण जन चेतना यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण की रक्षा में ही देश की सुरक्षा निहित है।

इस पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन चेतना यात्रा से पूर्व गांव गांव में युवाओं द्वारा सघन पौधरोपण, संगोष्ठी, रैली, बीज वितरण, वीडियो के माध्यम से डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, पर्यावरण प्रेमी सम्मान, लघु नाटिका,पर्यावरण विषयक भजन संध्या आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण जन चेतना यात्रा का शुभारंभ नागौर जिले में13 अगस्त को पांचला सिद्धा से होगा । जहां से यात्रा पांचौड़ी, गोगेलाव से अलाय पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। अलाय में रात्रि विश्राम के सभी कार्यक्रम यथा एकांकी, पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान, विषय पर प्रबोधन, संकल्प आदि कार्यक्रम होंगे ।

14 अगस्त को जोधियासी, अमरपुरा, डेह, खिंयाला, जायल से रात्रि कार्यक्रम के नाते रोल पहुंंचेगी। 15 अगस्त को मूंडवा, कुचेरा, खुड़ी, सांजु कार्यक्रम के निमित्त पहुंचेगी।16 अगस्त को जाखेड़ा, गच्छीपुरा, रानीगांव, खाटू होते हुए निम्बीजोधा प्रवास रहेगा। 17 अगस्त को दुजार, जसवंतगढ़, मिठड़ी, दयालपुरा, दौलतपुरा कार्यक्रम रहेगा ।    18 अगस्त को डीडवाना, कोलिया, तोषिना, मौलासर होते हुए लादड़िया पहुंचेगी। डीडवाना में सवेरे शोभायात्रा सहित अनेेक कार्यक्रम होंगे ।
19 अगस्त को कुचामन, चितावा, मारोठ, लूनवा, पांचौता में कार्यक्रम होंगे । 20 अगस्त को यात्रा नावा, मिठड़ी, बुडसू, बोरावड़,जूसरी मंगलाना पहुंचेगी।
21 अगस्त को परबतसर, बडू, बागोट, पीपलाद, पीलवा में पौधारोपण सहित भाव जागरण के कार्यक्रम होंगे।                                                                                22 अगस्त को थांवला, भैरूंदा, हरसौर, जावला, कीतलसर में कार्यक्रम होंगे ।23 अगस्त को डेगाना, पादुकला, रियाबडी, जसनगर, गगराना, सतलावास,                      24 अगस्त को मेड़ता, लांपोलाई, इडवा, रेण होते हुए मेड़ता रोड़ रात्रि विश्राम करेगी।                                                                                                                  25 अगस्त को यात्रा गोटन, हरसोलाव, खजवाना, संखवास में संत शक्ति के पावन सान्निध्य व पर्यावरण प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम रहेगा ।                    26 अगस्त को नागौर, खरनाल, भाकरोद, टांकला होते हुए खींवसर पहुंचेगी जहां से 27अगस्त को खेजङली गांव पहुंचेगी जहां 28 अगस्त को यात्रा का स्वागत किया

News Inside 7
Author: News Inside 7


इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This Post