December 4, 2023 7:23 pm

एक पौधा राष्ट्र के नाम अभियान का शुभारंभ

एक पौधा राष्ट्र के नाम अभियान का शुभारंभ
अमरपुरा संस्थान परिसर में होगा पौधरोपण
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं की रहेगी सहभागिता


नागौर। एक पौधा राष्ट्र के नाम तथा घर-घर बगीचा अभियान का शुभारंभ रविवार 2 जुलाई को किया जाएगा। अमरपुरा स्थित संत शिरोमणि श्री लिखमीदास जी महाराज स्मारक विकास संस्थान के परिसर में शुभारंभ के अवसर पर पौधरोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अमरपुरा संस्थान तथा मंगलमय सेवा संस्थान के सहयोग से यह कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। परिसर में विभिन्न फलदार, औषधीय व दीर्घायु पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत नागौर विभाग जिसमें मेड़ता, डीडवाना व नागौर जिला शामिल है 3 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। समाज जीवन में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने के लिए यह अभियान पूरे जोधपुर प्रांत के 21 जिलों में चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक जिले में एक एक लाख पौधारोपण के अनुसार 21लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस लक्ष्य में जन सहभागिता अधिकतम हो इस दृष्टि से प्रयास किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता देवानंद गहलोत व घनश्याम सुथार ने बताया कि इसके अंतर्गत रविवार 2 जुलाई को गुरु पूर्णिमा संत शिरोमणि लिखमीदासजी जयंती की पूर्व संध्या पर अमरपुरा में पौधरोपण किया जाएगा।

यह कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। सतत चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जनमानस में भाव जागरण के लिए 14 से 28 जुलाई को पूरे जोधपुर प्रांत में पर्यावरण चेतना जन यात्रा आयोजन किया जाएगा। जिसका समापन 28 जुलाई को खेजड़ली, जोधपुर ग्राम में होगा। इस जन जागरण यात्रा का केंद्र बिंदु पानी, पेड़,न्यूनतम प्लास्टिक, इको ब्रिक्स आदि रहेगा। साथ ही सघन वन जो प्रकृति के लिए व जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए अति आवश्यक है इसलिए सघन वृक्षारोपण पर भी जोर रहेगा। अभियान में जल संरक्षण को लेकर तालाब, एनीकट व घर की छत का पानी संग्रह का आह्वान भी इस यात्रा में रहेगा। इस यात्रा से पूर्व बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को इसका शुभारंभ किया जाएगा।

News Inside 7
Author: News Inside 7


इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This Post