December 4, 2023 7:37 pm

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, योगा कर रहे 6 किशोरों को डंपर ने कुचला

नागौर, न्यूज़इनसाइड नेटवर्क। झांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (एनएच-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। एक डंपर ने छह बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने कुचल दिया। उनमें से दो किशोरों की घटना पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।


उसी समय कानपुर की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर उधर से गुजरा। सर्विस लेन पर आकर वह बेकाबू हो गया। वहां बैठे किशोरों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन, चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई।

यहां चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि अभि पुत्र इंद्र सिंह यादव और अभिषेक ने घटना ेस्टल  पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं।
मडोरा खुर्द निवासी अभिषेक उम्र 11 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश यादव, अभि  उम्र 12 वर्ष पुत्र इमरत सिंह यादव, अनुज  उम्र 17 वर्ष  पुत्र भूरे यादव, सुंदरम  उम्र 17 वर्ष पुत्र कौशल किशोर यादव, आरव (11) पुत्र बुद्धि प्रकाश यादव और आर्यन (13) पुत्र गिरिवर यादव सुबह करीब छह बजे हाईवे की सर्विस रोड पर बैठकर योग कर रहे थे।
News Inside 7
Author: News Inside 7


इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This Post