December 4, 2023 7:04 pm

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर 77 पुलिस कार्मिक सम्मानित,उपविजेता रहने पर 9 महिला कानि. भी सम्मानित 

नागौर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस लाईन नागौर में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी द्वारा सभी नागरिकों तथा पुलिस कर्मियों को बधाई  दी गई। सराहनीय सेवाओं के लिए 77 पुलिस कार्मिक उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय पुलिस गेम्स में उपविजेता रहने पर 9 महिला कानि. भी सम्मानित की।


रविवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन नागौर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड कमाण्डर कृष्ण कुमार यादव आरपीएस के नेतृत्व में सलामी दी गई राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नागरिकों तथा पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस लाईन नागौर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारियांें, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मोमेंटों प्रदान किए गए।

नागौर के 18 पुलिस कार्मिकों को रेंज स्तर पर महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज रूपिंद्रसिंह द्वारा अजमेर पुलिस लाईन अजमेर में अति उत्तम सेवा चिन्ह मय प्रषंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रममें 21 से 25 मार्च तक लखनऊ में 71 वीं अखिल भारतीय पुलिस एथेलेटिक्स खो-खो प्रतियोगिता तथा योगा प्रतियोगिता में उपविजेता रही 9 महिला कानिस्टेबल को प्रषंसा पत्र मय नकद ईनाम से सम्मानित किया गया।

नागौर पुलिस द्वारा वर्तमान में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की गई कार्यवाही तथा संदीप सेठी हत्याकांड के पर्दाफाष व अन्य बड़ी घटनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसदर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीना, ताराराम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्लू नागौर, विनोद कुमार सीपा वृताधिकारी नागौर, रविन्द्र कुमार बोथरा उप पुलिस अधीक्षक एससी,एसटी प्रकोस्ट नागौर व प्रभारी यातायात नागौर, कृष्णकुमार आरपीएस, हरिराम जाखड़ संचित निरीक्षक, रूपाराम निपु. थानाधिकारी सदर नागौर, नरेन्द्र जाखड़ निपु. थानाधिकारी कोतवाली नागौर तथा अन्य पुलिस अधिकारी जवान व मीडिया कर्मीक भी उपस्थित थे।

 

 

News Inside 7
Author: News Inside 7


इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This Post